मानव स्वभाव में भौतिक विज्ञान के जीवंत उदाहरण देखे जा सकते हैं,
क्रोध में एक व्यक्ति जब दूसरे व्यक्ति को अपशब्द कहता है
तो वह दूसरा व्यक्ति गति के तीसरे नियम और
पहले व्यक्ति के मुख से निकले शब्द प्रकाश परावर्तन का पालन करते हैं।
जितने घटिया शब्द पहला व्यक्ति जितनी तीव्रता से छोड़ेगा,
इतनी ही तीव्रता से दूसरा व्यक्ति मिले हुए शब्दों से भी अधिक घटिया शब्द उत्तर में छोड़ देगा।
वैसे क्रोध एकांत में भस्म कर देने की चीज़ है,
इसे चार लोगों के सामने प्रकट करने से आपके व्यक्तित्व की हानि होती है।
~ #ShubhankarThinks

Comments
Post a Comment
Please express your views Here!