जिंदगी सही खेल खेलती है हमारे साथ, वो आपको मजबूर करती है कि आप दूसरों की जिंदगी में दखल दो और ऐसी दखल जिसे करने से आपको भी परेशानी हो और दूसरा इंसान आपसे नफरत करने लगे। खासकर ऐसा काम मिलता है उन लोगों को जिन्हें दूसरों के जीवन में दखलंदाजी करने का रत्ती भर भी शौक नहीं है, जिंदगी ये काम देती है उस इंसान को जिसे खुद के जीवन में भी किसी की दखल पसंद नहीं और वह खुद सहन नहीं कर सकता कि उसकी जिंदगी में कोई दूसरा इंसान दखल दे। मगर इतना सब कुछ आसान होता तो इसे जिंदगी नाम क्यों दिया जाता, जिंदगी तो बनी ही है आपसे वो सब करा लेने के लिए जो आप कभी करने का सोच भी नहीं सकते थे। यह काम अच्छी दिशा में हो या बुरी दिशा में। जिंदगी बिल्कुल निर्देशक की तरह है, जो अभिनेता को चुनौती देती है कि इस भूमिका को निभाकर दिखा दे तो जानें और उस निर्देशक को जरा भी फर्क नहीं पड़ता कि यह भूमिका निभाने के बाद उसकी लोगों के बीच छवि क्या बन जाएगी? लोग उसे कुशल अभिनेता समझकर तालियाँ बजायेंगे अथवा उसे विलेन समझकर गालियाँ देंगे और नफरत करने लगेंगे। वो लोग फिर भूल जायेंगे की यह उसके अभिनय का ही तो एक हिस्सा है, उसने तो अपनी भूम...