जो जल रहा है वही चल रहा है, जो जल रहा है चल रहा है! वक़्त के साथ ढल रहा है, जो जल रहा है ढल रहा है, वही आज तक सफल रहा है| जो सफल रहा है वो सरल रहा है! जो सरल रहा है, शीतल रहा है, मार्ग पर अविरल रहा है, आकार जो बदल रहा है वही तो जल रहा है। जो जल रहा है वो निर्मल रहा है, जो जल गया है वो दलदल रहा है। जो जल गया है वो ना बदल रहा है जो ना बदल रहा है वो ना कल रहा है जो आज जल रहा है वो ही कल रहा है। जो जल रहा है वही चल रहा है। ~ ShubhankarThinks