बातें बनाने में लोगों का जवाब नहीं है,
वैसे आदत ये उनकी खराब नहीं है|
फ़र्क होता है बातों बातों में,
उनके पीछे छिपे इरादों और जज्बातों में|
जैसे,
कुछ सादा सी बातें जो गोल गोल घूमती हैं,
कुछ टेढ़ी सी बातें जो झूठ बोलती हैं|
कुछ मीठी सी बातें जो गोल मोल सी हैं,
कुछ कड़वी सी बातें जो सिर्फ सच बोलती हैं|
कुछ बेमतलब की बातें जो हँस बोलती हैं,
कुछ मतलब की बातें, जिनमें जरूरत बोलती है|
कुछ लड़ाई की बातें जिनमें मोहब्बत बोलती है,
कुछ व्यंग्य सी बातें जो सिर्फ नफ़रत घोलती हैं|
कुछ प्यार की बातें जो दिल से बोलती हैं,
कुछ इज़हार की बातें जो खुल कर बोलती हैं|
कुछ इकरार की बातें जो दिल खोल बैठती हैं,
कुछ इंकार की बातें जो दिल तोड़ बैठती हैं|
कुछ दोस्ती की बातें जो सीधे दिल में उतरती हैं,
कुछ चालाकी की बातें जो दिल से उतरती हैं|
कुछ राजनीति की बातें जो लुभावनी सी हैं,
कुछ कूटनीति की बातें जो डरावनी सी हैं|
कुछ बच्चों सी बातें, जो बहुत बोलती हैं,
कुछ समझदारी की बातें, जो अब कम बोलती हैं|
कुछ चापलूसी की बातें जो सलाम ठोकती हैं,
कुछ वफ़ादारी की बातें जो जान झोंकती हैं|
कुछ डरी हुई सी बातें, जो बहुत धीमे बोलती हैं,
कुछ दबी कुचली बातें, जो बस मन में ही बोलती हैं|
और ना जाने दुनिया में कितने तरह की बातें हैं,
जज़्बात रखने के लिए लोग क्या क्या रुख़ अपनाते हैं|
जज़्बातों पर बातों को यूँ ही हावी रखिये,
बात समझने की कोशिश हमेशा जारी रखिये|
क्योंकि हर बात कुछ ना कुछ जरूर कहती है|
#ShubhankarThinks

Bhut behtreen🙈👏👏👏
ReplyDeleteBhut behtreen👏👏👏
ReplyDelete